केशकाल घाट में मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर हुआ शुरू।15दिनों के लिए सभी गाड़ियों को किया गया डायवर्ट।

केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल घाट में युद्ध स्तर पर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है अगले 15 दिनों के लिए केशकाल घाट सभी प्रकार की वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगी छोटी गाड़ियों को बटराली से मुरनार हाईवे निकालने की व्यवस्था की गई है वहीं बड़ी गाड़ियों के लिए कौन्दकेरा नाका बोराई होते हुए कुरूद हाईवे निकालने की व्यवस्था की गई है रायपुर से आने वाली वाहनों के लिए छोटी वाहन कांकेर दुधवा होते हुए विश्रामपुरी केशकाल को निकलेंगे वही बड़ी माल वाहक वहां धमतरी से नगरी बुराई होते हुए केशकाल पहुंचेंगे!

पूर्व में भी ठेकेदार ने आवेदन देकर एक सप्ताह के लिए घाट को माल वाहक वाहनों के लिए बंद करने की मांग की थी जिस पर एसडीएम केशकाल ने आदेश जारी किया था ठेकेदार से अपेक्षा है कि युद्ध स्तर पर काम करवाकर समय पूर्व केशकाल घाट के सुदृढनीकरण का कार्य समय सीमा पर पूरा करें ताकि छोटी एवं भारी माल वाहक वाहनों को हो रही आर्थिक एवं मानसिक क्षति से बचाया जाए।

माल वाहक वाहनों का रूट डायवर्ट करने से व्यापारियों को आने वाले सामानों के मूल्य में वृद्धि की संभावना भी व्यक्ति की जा रही है समय सीमा पर माल ना पहुंच पाने से व्यापारी परेशान एवं मूल्य वृद्धि की बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें