
केशकाल महफूज अली–केशकाल घाट में मरम्मत के चलते 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक भारी माल वाहक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था केशकाल घाट का प्रस्तावित निर्माण कार्य चार-पांच दिनों में पूर्ण कर लिया गया था फिर भी केशकाल घाट से भारी वाहनों को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी न्यूज सीजी 24 ने प्रमुखता से इस विषय पर शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करवाया था आज सुबह की न्यूज़ के बाद प्रशासन ने हमारे न्यूज़ पर संज्ञान लेते हुए केशकाल घाट का निरीक्षण करने के पश्चात भारी वाहनों के लिए केशकाल घाट को खोल दिया है प्रशासन के निर्णय का ट्रक चालकों ने स्वागत किया है प्रशासन के आदेश के अनुसार 27 अक्टूबर की रात 12:00 तक घाट से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित था लेकिन दो दिन पूर्व ही केशकाल घाट ट्रक चालकों के लिए खोल दिया गया है।

