
केशकाल/महफूज़ अली– कोंडागांव जिले के विकासखंड बड़ेराजपुर के रावसवाही ग्राम की निवासी श्रीमती दयावती नेम पति जयलाल नेताम ने विधायक केशकाल को लिखित शिकायत कर उनके खाते से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा एटीएम कार्ड के माध्यम से 120000 रुपए निकाल लेने की शिकायत की थी जिस पर विधायक केशकाल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए विश्रामपुरी थाना को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे विश्रामपुरी पुलिस ने विधायक के पत्र पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला सहकारी बैंक के सुरक्षा गार्ड को दूसरे खाताधारक के एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी कर पैसा आहरण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी ने 120000 रुपए अलग-अलग तारीख पर कुल 120000 रुपए निकाले थे। आरोपी जिला सहकारी बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी पर रखा गया था आरोपी के गिरफ्तार होने पर प्रार्थिया को न्याय की उम्मीद जगी है विधायक जी के प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।


