विधायक नीलकंठ टेकाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में जीवनदीप समिति की सामान्य सभा की बैठक में हुए शामिल।

केशकाल/फरसगांव/महफूज़ अली–सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव के जीवनदीप समिति के अध्यक्ष केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने जीवनदीप समिति की सामान्य सभा की बैठक ली बैठक में विधायक नीलकंठ टेकाम ने विभाग के डॉक्टर एवं कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों से विद्युत संबंधी एवं पीएचसी कर्मचारियों से भी व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर प्रभाकर ज्योतिर्मय के साथ हॉस्पिटल का पूरा स्टाफ मौजूद था स्टाफ के डॉक्टर नर्स ने अपने अपने कार्यों के बारे में विधायक नीलकंठ टेकाम को जानकारी दी विधायक ने हॉस्पिटल कंपाउंड में साफ सफाई की विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए एवं अस्पताल कर्मचारियों की समस्याओं को सुना एवं उसे निराकरण करने का आश्वासन दिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामान्य सभा की बैठक में प्रवीण सिंह बदेशा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, श्री गणेश दुगा अध्यक्ष नगर पंचायत फरासगांव, श्री गणेश जायसवाल उपाध्यक्ष नगर पंचायत फरासगांव श्री योगेश पांडे भाजपा नेता श्री राजेश सोना भाजपा नेता एवं प्रशांत महापात्रा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ,तरुण sana jila महामंत्री, सीएमएचओ श्री आरपी सिंह बीएमओ परसगांव एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव की समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे सामान्य सभा की बैठक में नगर पंचायत फरसगांव, पी डब्लू डी अनुविभागीय अधिकारी केशकाल एवं अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी शामिल रहे जिन्हें नालियों की सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश विधायक नीलकंठ टेकाम के द्वारा दिए गए।

Leave a Comment

और पढ़ें