
केशकाल/महफूज़ अली–विश्रामपुरी ब्लॉक के ग्राम सोनपुर में लया लयोर गोटूल का निर्माण गांव के बुजुर्ग सियान और माता जी के मार्गदर्शन में किया गया। ग्राम सोनपुर टीप पारा के सियान मुखिया लोगों के मार्गदर्शन से ग्राम सोनपुर टीप पारा में लया लयोर गोटूल और गोंडी भाषा सीखने के लिए गोटूल का निर्माण किया गया है और नवा खाई के दिन से गोंडी भाषा सीखने के लिए अपने गांव वालो को शुरू कर रहे हैं, सोनपुर टीप पारा के श्री हीरालाल मरकाम शिक्षक समाज के नायकुर भी है, नायकूर ने सोनपुर टीप पारा के लिए ब्लैक बोर्ड लया लयोर गोटूल गोंडी भाषा सीखने के लिए हीरा लाल मरकाम शिक्षक ने दान दिया। और हर साल आदिवासी दिवस और नवा खवाई के दिन गोटूल में बूढ़ादेव और शाहिद वीर नारायण सिंह की पूजा की जाती है ।सोनपुर टीप पारा में सभी युवा युवती घोटूल के माध्यम से समाज के पेन व्यवस्था के बारे में जागरूक हो पाएंगे ।

