छत्तीसगढ़ के साय मंत्रिमंडल में नीलकंठ टेकाम को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी?

केशकाल/महफूज़ अली–छत्तीसगढ़ के साय मंत्रिमंडल में वर्तमान में एक पद रिक्त है एवं बृजमोहन अग्रवाल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद अब दो पद मंत्रियों का रिक्त है अब सब की निगाहें उन दो रिक्त पदों किन्हें जिम्मेदारी दी जा सकती है पर है। छत्तीसगढ़ के साय मंत्रिमंडल में कुछ मंत्रियों के ऊपर तलवार लटक रही है। तो वही छत्तीसगढ़ के प्रमुख आदिवासी क्षेत्र बस्तर की केशकाल विधानसभा से जीत दर्ज करने वाले विधायक पूर्व आई ए एस नीलकंठ टेकाम को मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा जोरों पर हैं। विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम कलेक्टर रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने काफी काम किया है और उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का परिणाम भी क्षेत्र पर दिखता है, उनके किए गए कार्यों को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बस्तर क्षेत्र से पूर्व आई ए एस नीलकंठ टेकाम को छत्तीसगढ़ के साय मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है वर्तमान में हुए लोकसभा चुनाव में कांकेर लोकसभा से भोजराज नाग को विजय श्री जीत दिलाने में नीलकंठ टेकाम की अहम भूमिका रही है ।उन्होंने पूरे लोकसभा क्षेत्र में घूम-घूम कर भोजराज नाग के लिए प्रचार किया वहीं छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव का चरण पूर्ण होने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन के द्वारा उड़ीसा के क्षेत्र में भी उन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई थी, उन्होंने उड़ीसा के विधानसभा एवं लोकसभा क्षेत्र में घूम-घूम कर धुआंधार प्रचार किया अब 19 जून से पहले बृजमोहन अग्रवाल को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना होगा उसके बाद छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल में दो मंत्रियों का पद रिक्त हो जाएगा इस पर कयास लगाए जा रहे हैं कि बस्तर संभाग से आने वाली दोनों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है इसे देखते हुए बस्तर से मंत्रियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है और बस्तर के भाजपा विधायकों में नीलकंठ टेकाम पूर्व आईएएस का स्थान हो सकता है चर्चाएं हैं कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के अगले शिक्षा मंत्री नीलकंठ काम हो सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें