विधायक नीलकंठ टेकाम सिहावा विधानसभा क्षेत्र में भी कर रहे धुंआधार प्रचार ।

केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम अपने विधानसभा क्षेत्र केशकाल में लगातार सघन चुनाव प्रचार अभियान में लगे हुए हैं प्रतिदिन 8 से 10 जगह पर पहुंच कर ग्रामीणों को प्रदेश एवं केंद्र की योजनाओं की जानकारी देते हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील करते रहे हैं। केशकाल विधानसभा के अलावा सिहावा विधानसभा क्षेत्र में भी नीलकंठ टेकाम ने प्रचार का जिम्मा उठा लिया है, आज उन्होंने कसपुर,बेलर,सिहावा,नगरी क्षेत्र में जनसंपर्क कर भोजराज नाग के लिए प्रचार किया गया।

विधायक नीलकंठ टेकाम पूर्व आईएएस एवं कोंडागांव जिले में कलेक्टर रह चुके हैं आदिवासी समाज में उनकी अच्छी पकड़ है।वर्तमान में विधायक केशकाल के रूप में लगातार लोगों की भीड़ उन्हें सुनने के लिए उमड़ रही है लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही उन्होंने अपना सघन जनसंपर्क अभियान एवं चुनावी प्रचार तेज कर दिया था और केशकाल विधानसभा के अलावा सिहावा विधानसभा क्षेत्र में भी भोजराज नाग को जीतने के लिए लगातार प्रचार कर रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें