मसीह समाज के संभाग स्तरीय सम्मेलन में कवासी लखमा के साथ शामिल हुए अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष अमीन मेमन ।

महफूज अली/केशकाल–मसीही समाज के बस्तर संभाग स्तरीय सम्मेलन जगदलपुर में बस्तर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष अमीन मेमन शामिल हुए एवं मसीह समाज से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कवासी लखमा दादी के पक्ष में मत करने की अपील की ।प्रत्याशी कवासी लखमा एवं अमीन मेमन के साथ कार्यक्रम में शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य पूर्व महापौर जगदलपुर नगर निगम जतिन किशोर जायसवाल,नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक रोजविन दास शामिल हुए, सम्मेलन में बस्तर संभाग से बड़ी संख्या में मसीह समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें