लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने केशकाल में खोला चुनावी कार्यालय ।

महफूज़ अली/केशकाल–लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज केशकाल में विधानसभा स्तरीय चुनावी कार्यालय का उद्घाटन राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलों देवी नेताम के हाथों किया ।पूर्व में भारतीय जनता पार्टी ने केशकाल में अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया था अब कांग्रेस पार्टी ने भी केशकाल में अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कर दिया है, फूलों देवी नेताम के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सगीर अहमद कुरेशी ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी सिन्हा,जिला उपाध्यक्ष राजेश नेताम, जनपद पंचायत केशकाल के अध्यक्ष महेंद्र नेताम,नगर पंचायत की केशकाल अध्यक्ष रोशन जमीर खान एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उद्घाटन के मौके पर उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें