
महफूज़ अली /केशकाल–कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते को सीज करने के विरोध में नगर में मशाल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया, नेताओं ने कहा कि लोकतन्त्र, प्रजातंत्र में हर राजनीतिक दलों को चुनावों में भाग लेने का अधिकार है मगर येन चुनाव के वक्त प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के खातों को केंद्र सरकार के इसारे पर आयकर विभाग, सीज कर दिया गया है ताकि चुनाव में भाग नहीं ले सके, इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोण्डागांव के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया जिसमे पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन सह पूर्व पीसीसी अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम एवं जिले के अन्य कांग्रेसी नेता शामिल रहे।


