07 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को केशकाल पुलिस ने ओड़िसा से किया गिरफ्तार

महफूज़ अली| केशकाल :- केशकाल थाना में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 94/16 धारा 120बी, 170, 342, 392, 420 भादवि के आरोपी अजय कुमार गुप्ता उम्र 34 वर्ष निवासी कोटपाड़ ओड़िसा जो कि पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहा था। इस मामले में माननीय न्यायालय द्वारा केशकाल पुलिस को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जिसकी तामीली हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय वाय. अक्षय कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री भूपत सिंह के पर्यवेक्षण में केशकाल पुलिस ने स्थाई वारंटी अजय कुमार गुप्ता को ओड़िसा से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सम्पूर्ण मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, स.उ.नि शंकरलाल ध्रुव एवं अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें