बस्तर में कांग्रेस को जोर का झटका, जगदलपुर महापौर सफिरा साहू सहित हजारों लोग बीजेपी में शामिल – Lok Sabha Election 2024

जगदलपुर बस्तर / नरेश पाण्डे : लोकसभा चुनाव के तहत बस्तर में पहले चरण का चुनाव है. बुधवार को पहले चरण के नामांकन दाखिल का अंतिम दिन है. बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार महेश कश्यप ने अपना नामांकन दाखिल किया. इससे पहले कांग्रेस को बस्तर में बड़ा झटका लगा है. जगदलपुर नगर निगम महापौर सफीरा साहू सहित हजारों लोगों ने कमल का दामन थाम लिया.

बस्तर: छत्तीसगढ़ के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील सीट बस्तर में कांग्रेस को नामांकन दाखिल के अंतिम दिन बड़ा झटका लगा है. जगदपुर नगर निगम महापौर सफीरा साहू सहित 8 कांग्रेसी पार्षदों ने बुधवार को सीएम साय की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया है. इनके अलवा बस्तर के हजारों लोग बुधवार को भाजपा में शमिल हुए हैं. सभी ने सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन किया है.इनके साथ ही कांग्रेस के महासचिव यशवर्धन राव भी बीजेपी में शामिल हो गए. इनमें कांग्रेस के साथ ही अन्य पार्टी के कार्यकर्ता भी बीजेपी ज्वाइन किए हैं.

महापौर सहित हजारों लोग बीजेपी में शामिल: दरअसल, बस्तर लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल का अंतिम दिन बुधवार को है. इस बीच बीजेपी उम्मीदवार महेश कश्यप ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल से पहले शहर के मिशन ग्राउंड में चुनावी सभा आयोजित की गई. सभा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में हजारों लोगों के साथ महापौर सफीरा साहू और छह पार्षद बीजेपी से जुड़ गए. इससे पहले निगम में कांग्रेस के 29 और भाजपा के 19 पार्षद थे. अब 48 पार्षदों वाले निगम में भाजपा बहुमत में आ गई है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील सीट बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी ने महेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया है. वहीं, कांग्रेस ने दीपक बैज का टिकट काट कर पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर भरोसा जताया है. कवासी लखमा बीजेपी के दिग्गज नेताओं में एक हैं. ये लगातार कोंटा विधानसभा सीट से जीत हासिल करते आ रहे हैं.

Leave a Comment

और पढ़ें