

*उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत कार्यशाला आयोजित*
*17मार्च को है परीक्षा*
केशकाल। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राष्ट्रीय मुक्त शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर आयोजित राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा के सफल संपादन हेतु सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर केशकाल के सभाकक्ष में कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला में 17मार्च 2024 को होने वाले मूल्यांकन परीक्षा के पूर्व आवश्यक तैयारी के लिए असाक्षरों का चिन्हाकन व डोर टू डोर संपर्क, परीक्षा का प्रचार प्रसार,परीक्षा उपरांत मूल्यांकन कार्य, दस्तावेज संधारण व आवश्यक जानकारी मास्टर ट्रेनर्स दिनेश प्रजापति, वर्षा तिर्की, राजेन्द्र साहनी के द्वारा दिया गया।
साक्षरता परीक्षा के लिए विकास खंड केशकाल के सभी प्राथमिक शालाओं को परीक्षा केंद्र बनाया जायेगा।
कार्यशाला में सी.एल. मण्डावी बीईओ, मोइनुद्दीन शेख एबीईओ, प्रकाश साहू बीआरसी,माखन कोमरा बीपीओ, बलराम नाग बीआरपी ,शोएब अली सीएसी सहित सभी संकुल समन्वयक और 191 ग्राम प्रभारी उपस्थित रहे।

