केशकाल के ग्राम- करारमेटा मे विकासखंड स्तरीय पशु मेला उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन किया–नीलकंठ टेकाम हुए शामिल

केशकाल/महफूज़ अली–दिनाँक 09-03-2024 को डॉ एस के पांडे, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें कोंडागाँव के निर्देशानुसार विकास खंड केशकाल के ग्राम- करारमेटा मे विकासखंड स्तरीय पशु मेला उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इस मेले मे 7 वर्ग क्रमश: संकरबछिया , बैल/भैस, दुधारू गाय, स्वस्थ बछडा, बकरा/बकरी/सुकर, मुर्गा/मुर्गी/बटेर/बतख तथा अन्य जैसे कुत्ता बिल्ली* प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री नीलकंठ टेकाम जी के द्वारा सभा को संबोधित करते हुए पशु पालकों को अधिक से अधिक संख्या में उन्नत नस्ल के पशुपालन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया और धनोरा क्षेत्र में विशाल रूप से पशुपालन कर किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनने का सुझाव दिया गया तथा सभी 7 केटेगरी में प्रथम पुरस्कार का वितरण भी पशु पालकों को किया गया तथा विभागीय अधिकारियों के द्वारा नए पशु चिकित्सालय भवन के मांग किए जाने पर शीघ्र ही पशु चिकित्सालय हेतु नवीन भवन का निर्माण करने का आश्वासन विभागीय अधिकारी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को दिया गया व तत्कालिक रूप से पशु चिकित्सालय के संचालन हेतु वैकल्पिक व्यवथा करने कहा गया ।पशु मेला में पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे विकास खंड प्रभारी डॉ चार्ली पोर्ते एवम डॉ कस्तूरी प्रधान, डॉ अमीषा नेताम, डॉ प्रियंका ठाकुर, डॉ आशीष तिवारी, डॉ के. अनिल तथा विकासखंड से आये हुए सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र आधिकारी श्रीमती यानेश्वरी नागेश, श्री गिरिजाशंकर साहू, श्री श्याम लाल कुंजाम, श्री डी के कुलदीप, श्री नरसिंह नेताम, श्री अनिल मारापी, श्री महेश साहू, श्री गजेन्द्र जैन साथ ही परिचारक श्री अशोक मंडावी, श्री भुरू नाग, श्री तिलक ध्रुव,श्री मनोज नेताम, श्री रामचंद्र मरकाम, श्री केशव मंडावी साथ ही मो. वेट. यूनिट के ड्राइवर घनश्याम बघेल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें