
केशकाल/महफूज अली–केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम आज बड़ेराजपुर ब्लॉक में सघन जनसंपर्क अभियान के तहत दोपहर 2बजे छोटेराजपूर में स्थित ripa सेंटर में बने ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया। नीलकंठ टेकाम पूर्व में कोंडागांव जिले के कलेक्टर रहते हुए छोटे राजपुर ripa केंद्र में अंडा उत्पादन केंद्र की स्वीकृति उन्होंने प्रदान की थी अब प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन उनके द्वारा आज किया गया अब छोटे राजपुर के प्रशिक्षण केंद्र में वनरक्षक, वनपाल, आरक्षक, एवं सेना में भर्ती के लिए क्षेत्र के युवाओं को फ्री में ट्रेनिंग देने की योजना नीलकंठ टेकाम बना रहे हैं इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कोंडागांव प्रमिला मरकाम जनपद पंचायत की बड़ेराजपुर के अध्यक्ष प्रेमशिला मंडावी एवं गौठन समिति के अध्यक्ष महंगू राम मरकाम,योगेश पाण्डेय एवं बड़ी संख्या में नेता और ग्रामीण उपस्थित रहे नीलकंठ टेकाम ने इस अवसर पर कहा कि मैं कलेक्टर रहते हुए छोटे राजपूत के रीवा केंद्र में महिलाओं को उद्यमी बनने के उद्देश्य से कई काम स्वीकृत करवाए थे अब आगे भी मैं छोटे राजपुर और आसपास के क्षेत्र की महिलाओं को ग्रामीण उद्यमी बनने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए अंडा उत्पादन के साथ-साथ मछली बीज एवं दुधारू गायों के चारे को बनाने का प्रशिक्षण केंद्र बनाने की प्रक्रिया भी आगे चालू की जाएगी उन्होंने जनसंपर्क अभियान में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अब भाजपा की सरकार है और महतारी वंदन योजना का वादा इस सरकार ने किया था 8 मार्च के महिलाओं की खाते में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के बटन दबाते ही पैसे आ जाएंगे और साथ ही धान खरीदी के अंतर की राशि भी 12 मार्च को खाते में डालने की बात नीलकंठ टेकाम के द्वारा कही गई नीलकंठ काम के साथ बड़े राजपुर मंडल अध्यक्ष परदेसी मरकाम योगेश पांडे भवन जैन एवं अन्य कार्यकर्ता और नेता शामिल रहे




