
नरेश पाण्डे/कोंडागांव : जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक श्री वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलतराम पोर्ते (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री निमितेश सिंह (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में राज्य शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार अवैध रेत परिवहन की रोकथाम हेतु लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 29.01.2024 को चेकिंग के दौरान पाया गया कि एक हाईवा वाहन क्रमांक CG-27 P- 9910 में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पकड़े जाने पर वाहन चालक बिरेन्द्र पोयाम पिता शंभुनाथ पोयाम निवासी कलीबेड़ा थाना माकड़ी को पूछताछ कर रेत परिवहन करने के संबंध में वैध कागजात पेश करने नोटिस दिया गया, जो कोई कागजात पेश नही करने से उक्त वाहन को अवैध रेत सहित जप्ती कार्यवाही की गई है। जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु कार्यालय कलेक्टर खनिज विभाग शाखा, जिला कोण्डागाँव को सौपी जावेगी।

