बड़ेराजपुर गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रण को लेकर ग्रामीणों में दिखी नाराजगी।

खम्मन वासुदेव/कोंडागांव–बड़ेराजपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सार्वजनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए प्रिंसिपल हायर सेकेंडरी स्कूल बड़ेराजपुर ने निमंत्रण पत्र ग्रामीणों एवं पत्रकारों को भेजा था, लेकिन कुछ ग्रामीण एवं पत्रकारों को आमंत्रण पत्र नहीं मिला शिकायत के बाद ध्वजारोहण उपरांत आमंत्रण पत्र दिया जा रहा था जिससे ग्रामीण एवं पत्रकारों में नाराजगी देखने को मिली साथ ही ध्वजारोहण के समय एवं कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चे आसपास के  सार्वजनिक स्थलों जैसे बाजार स्थल में घूमते नजर आए इससे प्राचार्य हाय सेकेंडरी स्कूल बड़ेराजपुर के द्वारा बच्चो में अनुशासन न बना पाने की बातें भी चर्चा में रही।बड़ेराजपुर ग्राम के होटल व्यवसायी भी बूंदी सेव बाहर से खरीदी प्राचार्य के द्वारा करने पर नाराज दिखे गांव के होटल व्यवसायी गणतंत्र दिवस के दिन खाली बैठे नज़र आए आसपास के अधिकतम स्कूलों में मिठाई बाहर से खरीदी गई।

Leave a Comment

और पढ़ें