मुख्यनिर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से कलेक्टर कोंडागांव में लोकसभा चुनाव को लेकर की चर्चा।


केशकाल–लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई चर्चा
कोंडागांव, 3 जनवरी 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहब कंगाले की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 6 जनवरी से प्रारंभ हो रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के साथ ही सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति, ईवीएम जांच आदि के संबंध में चर्चा की गई। जिला कार्यालय स्थित एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सोनी सहित उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसीलदार एव ंनायब तहसीलदार उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें