
केशकाल विश्रामपुरी –केशकाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक नीलकंठ टेकाम निर्वाचन के बाद पहली बार विश्रामपुरी दौरे पर थे कोरगाव से लेकर विश्रामपुरी तक नवनिर्वाचित विधायक नीलकंठ टेकम का जगह जगह जोशीला स्वागत किया गया सर्व प्रथम कोरगाव मे भाजपा कर्यकर्ता ने आतिशबाजी के साथ फूलमला पहना कर अपने नए विधयाक का स्वागत किया तात्पश्चत कोगेरा एवं मुंडापारा मे भी भाजपा के कर्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया जनपद पांचयत के पास छत्तीसगढ़ ग्राम पंचयत सचिव संघ ने , शिक्षक् संघ व संकुल समँवयक संघ ने विधयक नीलकंठ टेकाम का फुलमला से स्वागत किया


एसटी एससी ओबीसी संगठन ने भी विधायक का स्वागत किया।नीलकंठ टेकाम का विजय जुलूस मंडी चौक से विश्रामपुरी नगर की ओर आगे बढ़ा और बाजार स्थल होता हुआ सभा स्थल में पहुंचा जहां नीलकंठ टेकाम ने आसपास के क्षेत्र से आए सैकड़ो बीजेपी के कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि अब चुनाव खत्म हो चुका है कांग्रेस भाजपा छोड़कर विकास के काम में लग जाओ भारतीय जनता पार्टी दलगत राजनीति किए बगैर विकास का काम करेगी इसी कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी से छोड़कर गए 50 कार्यकर्ताओं ने पुनः भारतीय जनता पार्टी में घर वापसी की नीलकंठ टेकाम ने फूल माला से घर वापसी कर रहे लोगों का स्वागत किया मंच पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के बड़े कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

