
केशकाल बड़ेराजपुर– बड़ेराजपुर के अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस अटल चौक बड़े राजपुर में बड़े धूमधाम से मनाया गया। एवं उन्हें याद किया गया छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेई को छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ की जनता पूरे सम्मान के साथ आदर पूर्वक उन्हें मानती है। ग्राम बड़े राजपुर में 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बड़े राजपुर के सरपंच श्री रामसाय मरकाम एवं बड़े राजपुर के युवा नेता श्री योगेश पांडे ,ईश्वर दास सेठिया, खमन वासुदेव महिला मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़े राजपुर ग्राम के गणमान्य नागरिकों ने मिलकर बड़े ही धूमधाम से अटल चौक में स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर फूल मारा अर्पण कर पूजा पाठ के साथ उनके जन्मदिवस को मनाया गया पूरे भारतवर्ष में 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज बड़े राजपुर में अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के अवसर पर विकासखंड बड़े राजपुर के किसानों को पूर्व सरकार की 2 सालों का बोनस का वितरण स्कूल के खेल मैदान में किया जाएगा इस कार्यक्रम की भव्य तैयारियां चल रही है बोनस त्यौहार में केशकाल के नवनिर्वाचित विधायक नीलकंठ टेकाम भी मौजूद रहेंगे लेंस प्रबंधक ने यह जानकारी दी।





