*विधायक नीलकंठ की तत्परता से एनएच केशकाल का काम शुरू*रात में भी जारी है कार्य*

विधायक नीलकंठ की तत्परता से एनएच केशकाल का काम शुरूरात में भी जारी है कार्य*
केशकाल। केशकाल मेन रोड की दुर्दशा की लगातार खबरों में छायी रहती है।जहा बड़े बड़े-बड़े गड्ढे और धूल से यात्रीगण और केशकाल शहर वासी हलाकान और परेशान नजर आते हैं साथ ही सड़क दुर्घटना की भी आशंका सदैव बनी रहती है फिर भी इसका किसी प्रकार से सुध लेने वाला कोई नही था।परंतु नवनिर्वाचित विधायक नीलकंठ टेकाम की तत्परता से रातोरात एनएच का मरम्मत कार्य जारी है।केशकाल वासी खुश नजर आ रहे है। वही घाट जाम और खालेमुरवेंड से बेड़मा तक जर्जर एनएच की मरम्मत विधायक की प्रथम प्राथमिकता है।जल्द ही इस गंभीर समस्या से लोगो को राहत मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें