
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारोण्ड विकास खंड बडेराजपुर जिला कोण्डागांव कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. डी एल पटेल एवं जिला संगठक श्री शशिभूषण कनौजे के मार्गदर्शक में दिनाँक 29/11/2023 से 05/12/2023 तक सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम सोनपुर में रखा गया था ।

यह कार्यक्रम श्री कृष्णा कुमार नेताम सरपंच ग्राम पंचायत सोनपुर श्री रुपसिंह मरकाम उपसरपंच एवं संस्था के प्राचार्य श्री सुमन लाल कोर्राम प्रभारी प्राचार्य श्री पुन्नाराम मण्डावी ग्राम पटेल द्वारा स्वामी विवेकानंद,छत्तीसगढ़ महतारी एवं माँ सरस्वती के छाया चित्र में द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया तत्पश्चात पौधा रोपण कर पर्यावरण को बनाये रखने के लिए संदेश दिया ,
रा.से.यो कार्यक्रम अधिकारी श्री अमरसिंह पुरामें के द्वारा सात दिवसीय वार्षिक शिविर का प्रतिवेदन पढ़ा जिसमें प्रत्येक दिवस पर सुबह 5:00 बजे जागरण के तत्पश्चात प्रभात फेरी योग पीटी के साथ योग श्री सूखूराम नेताम एवं सतानन्द कुलदीप के द्वारा कराया गया ।
परियोजना कार्य में बच्चों के द्वारा बहुत सारे कार्य किये जैसे – बोरिंग के पास के सोखता गड्डा का निर्माण एवं बना साफ किया गया, सड़क सुरक्षा देखते हुए सड़क समतलीकरण एवं ब्रेकर बना बनाया गया, पाॅलीथीन उठाकर उसका मुक्त करने का संदेश दिया, नल के पास गड्ढो को पाटकर साफ सफाई रखने का संदेश दिया मिडिल स्कूल के पास जैविक खाद बनाने हेतु नाडेप का निर्माण प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय सोनपुर के बच्चों क्लास लिया गया,जिससे सोनपुर के लोगों में साफ सफाई करने का संदेश दिया गया।
बौद्धिक परिचर्चा में अलग अलग विभाग से अधिकारी का आगमन हुआ था।
जैसे कि कृषि विभाग से श्री राजेन्द्र नेताम के द्वारा मेरा माटी मेरा देश के तहत् माटी को संरक्षित करने एवं कृषि सम्बंधित जानकारी दिये पुलिस विभाग से संजय वट्टी थाना प्रभारी थाना विश्रामपुरी से आगमन हुआ था इसमें संविधान का बात करते हुए मौलिक अधिकार स्वतंत्रता अधिकार निश्चित का अधिकार एवं राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया विधिक सेवा प्राधिकरण से श्रीमती मनीषा तिवारी एवं उमा भारती मानिकपुरी लैला मरकाम का आगमन हुआ था जिसमें तिवारी मैडम के द्वारा घरेलू हिंसा जैसे मानसिक हिंसा शारीरिक हिंसा आर्थिक हिंसा के बारे में बताते हुए उससे बचने के लिए अभिव्यक्ति एप्लीकेशन डाउनलोड करने कहा गया तथा मानिकपुरी मैडम द्वारा मानव तस्करी एवं FIR के बारे में सारगर्भित बताय तथा बौद्धिक परिचर्चा में कार्यक्रम अधिकारी अमरसिंह पुरामें द्वारा बच्चों में व्यक्तित्व विकास हेतु चीट के माध्यम से टॉपिक जैसे -अनुशासन, शिक्षा, राजनीति, लक्ष्य में बोलने के लिए कहा गया जिसमें बहुत ही सुंदर बात किए जिससे बच्चों में व्यक्तित्व विकास देखने को मिला*
*ग्राम संपर्क में बच्चों के द्वारा भारत सरकार के योजना के तहत जो की टीवी मुक्त भारत बनाना है इस पर भी हमारे बच्चे घर-घर जाकर सर्वे किया गया जिसमें टीवी मुक्त सोनपुर घोषित किया गया तथा 80 प्लस के लोगों का लोगों का भी सर्वे किया गया जिसमें 14 लोग 80 वर्ष से अधिक है तीन लोग ऐसे पाये गये जिसका आर्थिक स्थिति ठीक नहीं था उन तीन लोग जैसे रामसाय वट्टी, बुधनी बाई, तितरा स्थिति ठीक नहीं था इसलिए राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा उन्हें कंबल देकर लोगों को सेवा के प्रति जागरूक उत्पन्न करने के लिए प्रेरित किया


सांस्कृतिक कार्यक्रम शिविर का थीम नशा मुक्ति के लिए युवा पर बच्चे अलग-अलग तरह से नुक्कड़ नाटक जैसे नशा मुक्ति, साक्षरता अन्धविश्वास को दूर करने टोहनी प्रताड़ना पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से घरेलू हिंसा एवं एनीमिया को मुक्त करने हेतु “गुड़िया के शादी ” नाटक दिखा कर से बचने के लिए संदेश दिया गया ।
उद्बोधन में माध्यमिक शाला के सोनपुर के रमेश वैद्य के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के बच्चों की प्रशंसा करते हुए सीखी हुई ज्ञान को जीवन में अमल करने के लिए प्रेरित किया तथा संस्था के प्राचार्य द्वारा भी बच्चों को 7 दिन के प्रशिक्षण में सीखे हुए बातों को जीवन में अमल कर लक्ष्य बनाकर लक्ष्य प्राप्त करें तथा सरपंच कृष्ण कुमार नेताम द्वारा भी प्रशंसा करते हुए राष्ट्र सेवा देश सेवा के लिए कार्य करने प्रेरित किये*
*इस कार्यक्रम में श्री सुखूराम नेताम व्याख्याता के द्वारा ग्राम पंचायत सोनपुर के पंचायत बॉडी एवं गांव की अतिथि एवं माध्यमिक शाला के शिक्षण स्टाफ को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए समापन की घोषणा किया गया ।

इस कार्यक्रम में श्री कृष्णा कुमार नेताम सरपंच श्री रूप सिंह मरकाम उपसरपंच प्रभारी प्राचार्य सुमनलाल कोर्राम, डोमारसिंह सहारे सूखूराम नेताम,प्रभुवन पटेल, विनोद टोप्पो, उमेश जलधर, महेन्द्र मरकाम वार्डपंच रोयदास नेताम, महेश कुमार नेताम, दीपक कुमार नेताम, शुभमन गोटी माध्यमिक शाला के स्टाफ रमेश कुमार वैद्य, अशोक कुमार साहू, राजेंद्र नेताम, सिन्हा सर पुरुषोत्तम नाग एवं पूरे स्टाफ एवं सक्रिय महिला श्रीमती सविता भुतपूर्व स्वयं सेवक भुनेश्वर नेताम, दीपिका नेताम, रेणुका नेताम एवं शैलेन्द्री केमरो एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के बच्चें एवं स्कूल बच्चें उपस्थित रहें*
*इस कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी अमरसिंह पुरामें द्वारा किया गया


