केशकाल पुलिस ने चुनाव के रिजल्ट से पहले केशकाल शहर में निकाला फ्लैग मार्च

केशकाल —विधानसभा चुनाव 2023 , केशकाल विधानसभा की मतगणना को लेकर पुलिस विभाग केशकाल ने एसडीओपी श्री भूपत सिंह धनेश्री के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने केशकाल के पुलिस एसडीओपी भूपत सिंह धनेश्री एवं आनंद सोनी प्रभारी पुलिस थाना केशकाल के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस थाना केशकाल से विश्रामपुरी चौक केशकाल तक पैदल फ्लैग मार्च निकालकर केशकाल नगर वासियों को कल 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना पश्चात शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस की उपस्थिति दिखाई।

कल यानी 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आना है ।रिजल्ट उपरांत किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वाले को पुलिस विभाग ने अपनी उपस्थिति फ्लैग मार्च निकालकर दिखाई।

????️ नरेश पाण्डे कोंडागांव

Leave a Comment

और पढ़ें