पूरे जिले में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती धूमधाम से मनाया गया

कलार समाज के ईस्ट देव भगवान राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती जिले के कई स्थानों पर धूमधाम से मनाई गई, जिला मुख्यालय कोंडागांव में जयंती के अवसर पर खेलकूद प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया था ।बड़ेराजपुर में युवाओं के द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा अर्चना की गई मरंगपुरी में ब्लॉक स्तरीय जयंती का आयोजन किया गया था, वही मोहलई, जुगनी कलार, कोंडागांव ,धनोरा में भी भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती का धूमधाम से आयोजन किया गया जयंती के अवसर पर जिले के कई स्थानों पर समाज प्रमुखों ने भगवान और कलार समाज की रीति रिवाज संस्कार विचार के बारे में अपनी बात रखी पिछले वर्ष सहस्त्रबाहु जयंती सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के अवसर पर शासकीय अवकाश की स्थानीय घोषणा की गई थी ।इस वर्ष भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती रविवार के दिन पढ़ने के कारण छुट्टी का लाभ लोगों को नहीं मिल पाया।

Leave a Comment

और पढ़ें