कलार समाज ने मनाया भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती जिले के इन जगहों मे*

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के प्रमुखों द्वारा जिले के अलग अलग जगह भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया

कोंडागांव,मोहलई, जुगानीकलार,मारंगपुरी,पासंगी, कोरगांव ,धनौरा इन सभी जगह के कर्यक्रम को हर्ष उल्लास के साथ गलियों में भव्य कलश यात्रा करने के पश्चात कलार समाज ने भगवान सहस्त्रबाहु जयंती मनाई ।भगवान सहस्त्रबाहु के चित्र पर माल्या अर्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान समाज के पदाधिकारी, महिला और पुरुषों ने भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना की ।इस अवसर पर कही समाज के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगारंग नृत्य तो कही महिलाओ के द्वारा कुर्सी दौड़ का भी आयोजन किया गया। समाज के पदाधिकारीयों के द्वारा भगवान राजराजेश्वर शहस्त्रबाहु अर्जुन के संबध मे तथा जयंती पर भाषण दिए ।

Leave a Comment

और पढ़ें