जांच टीम के आने से नगर पंचायत केशकाल के ठेकेदारो में मचा हड़कंप

*नगर पंचायत केशकाल पहुंची जिला स्तरीय जांच टीम*
कोंडागांव कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने नगर पंचायत केशकाल के निर्माण कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत पर जिला जांच समिति का गठन किया है ।इस समिति की प्रमुख सुश्री कावेरी मरकाम डिप्टी कलेक्टर कोंडागांव को बनाया गया है बुधवार को जांच टीम नगर पंचायत केशकाल पहुंची ,नगर पंचायत कार्यालय में निर्माण कार्य से संबंधित समस्त फाइलों दस्तावेजों की जांच टीम ने, निरीक्षण किया उसके बाद निर्माण स्थल पर जाकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
परंतु जांच टीम के साथ केशकाल नगर पंचायत के अध्यक्ष रोशन जमीर खान भी पहुंचे साथ ही केशकाल पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रभारी एसडीओ राठौर जी भी उनके साथ निर्माण स्थल पर मौजूद रहे नगर पंचायत अध्यक्ष ने जांच टीम की टीम के सामने उस वार्ड के वार्ड वासियों को वहां से दूर रहने की धमकी देते हुए अपना रौद्र रूप दिखाया। नगर पंचायत अध्यक्ष काफी गुस्से में नजर आए उनके साथ नगर पंचायत निर्माण कार्यों के ठेकेदार इरफान नथानी एवं अंकित तातेड भी साथ ही साथ देखें गए पीडब्ल्यूडी केशकाल के प्रभारी एसडीओ श्री राठौर जी की नगर पंचायत में कार्य कर रहे ठेकेदारों के साथ काफी मधुर संबंध है अक्सर ऑफिस के बाद केशकाल की चौक चौराहों पर उन ठेकेदारों के साथ उन्हें बातचीत करते देखा जाता है जांच टीम में उनके द्वारा तकनीकी तौर पर ठेकेदारों को बचाते हुए उनका पक्ष लेते देखा गया ।
नगर पंचायत केशकाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रमेश कावडे इंजीनियर हेमराज जिनके विरुद्ध शिकायत की गई है
नगर में यह चर्चा का विषय है की जिला जांच समिति की जांच में नगर पंचायत अध्यक्ष एवं ठेकेदार क्यों मौजूद थे उनकी उपस्थिति में निष्पक्ष जांच नहीं होने की बात दबी जुबान नगर के लोगों में होती दिखी।
जिला जांच समिति ने निर्माण से संबंधित समस्त दस्तावेजों का निरीक्षण एवं निर्माण स्थल का निरीक्षण भी कर लिया है ।लेकिन सीसी टॉप निर्माण एवं सीसी सड़क निर्माण के कोर कटिंग नहीं कर पाने की बात जांच समिति ने कही साथ ही 450000 रुपए से बने ग्राउंड के बाजू पानी टंकी के पास पुलिया निर्माण में हुई अनियमितता की जांच खोदकर बार चेक कर कर पाने में अपनी असमर्थता जाहिर की ।शिकायतकर्ता ने जिला जांच समिति के द्वारा मौका स्थल पर की गई जांच से असहमति जताते हुए कलेक्टर से उच्च स्तरीय जांच करवा कर भ्रष्टाचार में लिप्त ठेकेदारों एवं संबंधित अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ।
वर्तमान में नगर पंचायत केशकाल के सीएमओ श्री नामेश कावडे,बाबू के पद पर पहली पोस्टिंग पर आए थे इसी नगर पंचायत केशकाल में सीएमओ के पद पर कार्यरत हैं केशकाल में उनका कार्यकाल लगभग 12 वर्षों का हो चूका है|

Leave a Comment

और पढ़ें