
*केशकाल नगर पंचायत में व्यापक अनियमितता व भ्रष्टाचार की जन चर्चा*
केशकाल:- केशकाल नगर पंचायत के नवीन बस स्टैंड में वर्तमान में किए गए कंक्रीट ई करण एवं पुलिया निर्माण कार्य करवाया गया है ।जिसमें अनियमितता की शिकायत जिला प्रशासन से की गई थी ,केशकाल एसडीएम ने जांच टीम भी बनवाई थी किंतु नाली के ऊपर किए गए कवर प्लेट कई जगहों पर टूट गए हैं ,जिससे आए दिन गड्ढे में गाड़ियां फसती रहती है ।शिकायत के बाद जांच टीम का गठन भी किया गया था ,परंतु नगर पंचायत केशकाल सीएमओ ने ठेकेदार को जांच के पूर्व ही पूरा पेमेंट कर दिया नगर में चर्चा का विषय है की बस स्टैंड एवं नाली निर्माण कार्यों की स्तर हीन काम की शिकायत प्रशासन से करने के बाद भी ठेकेदारों को पूरा भुगतान कैसे कर दिया गया । नगर पंचायत केशकाल में हुए निर्माण कार्यों सीसी सड़क निर्माण ,सीसी टॉप निर्माण एवं नाली निर्माण में हो रही भारी अनियमितता की शिकायत भी कलेक्टर कोंडागांव से पूर्व में की गई है एस्टीमेट के आधार पर जिस नाली पर 13 बार का उपयोग होना था वहां 4 कहीं पर पांच बार का उपयोग करके नाली निर्माण कर दिया गया है, सीसी टॉप निर्माण में भी मोटाई के ऊपर लोगों ने सवाल उठाए थे, पुलिया निर्माण में भी भारी अनियमितता की शिकायत कलेक्टर कोंडागांव से की गई थी इन सारी शिकायतों के बावजूद ठेकेदारों को सिंगल पेमेंट पूरा भुगतान कर दिया गया है।
सामने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं नगर पंचायत केशकाल के ऐसे कारनामों को अंजाम देकर
केशकाल के लोकप्रिय विधायक एवं उपाध्यक्ष विधानसभा छत्तीसगढ़ श्री संतराम नेताम की स्वच्छ छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है ,ऐसा आम जनता में चर्चा है।
अतः इस मामले में नगरवासियों की आशा और उम्मीद विधायक जी से है कि नगर पंचायत के विकास कार्यो की भी सतत निगरानी और अनियमितता पर कार्यवाही करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

