*जिला स्तरीय अकादमिक प्रदर्शनीय में केशकाल वि0ख0का शानदार प्रदर्शन*

*जिला स्तरीय अकादमिक प्रदर्शनीय में केशकाल वि0ख0का शानदार प्रदर्शन*

सोमवार को जिला स्तरीय FLN/TLM प्रदर्शनी जिला कोण्डागांव का आयोजन प्री मैट्रिक बालक छात्रावास कोण्डागांव में किया गया। विकास खण्ड केशकाल से विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री प्रभुलाल कैमरो, विकास खण्ड श्रोत समन्वयक श्री प्रकाश साहू के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी श्री भुनेश्वर यादव CAC एटेकोन्हाडी, माध्यमिक वर्ग से शिक्षक श्री नेहरू लाल कुंभकार,श्री हरवंश नाग, प्राथमिक वर्ग से श्री दिनेश नेताम प्र.अ. सहायक शिक्षक श्री अनुराग उइके, श्री उगेश साहू, सुश्री तमन्ना पटेल एवं छात्र छात्राएं शामिल हुए।

इस प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में श्री देवचंद मातलाम जी, अध्यक्ष जिला पंचायत कोंडागांव, अध्यक्षता श्रीमती भगवती पटेल जी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोंडागांव सहित अन्य अतिथिगन शामिल हुए। अतिथियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर बच्चों ने सटिकता के साथ दिए।

माध्यमिक वर्ग में TLM प्रदर्शनी में केशकाल ब्लाक प्रथम स्थान पर रहा। माध्यमिक वर्ग FLN प्रदर्शनी में द्वितीय एवं प्राथमिक वर्ग में TLM एवं FLN प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान पर रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें