
*केशकाल का घाट जाम हुआ, ट्रक वाहन ने युवक को मारी टक्कर, एसडीएम वा पुलिस प्रशासन जाम खुलवाने में जुटे*

*कोंडागांव/केशकाल* घाट में एक बार शाम सात बजे से जाम लगा हुआ है। अचानक जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। वहीं जाम के बीच एक हादसे की भी खबर निकलकर सामने आई हैं। यहां पंचवटी के समीप पैदल चल रहे युवक को एक ट्रक ने ठोकर मार दी। इसे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जाम खुलवाने पहुचे एसडीएम वा पुलिस प्रशासन ने घायल युवक को 108 की मदद से अस्पताल भेजा। घायल युवक की अब तक कोई पहचान नहीं हुई है। घायल युवक को इलाज के लिए भेजने के बाद पुलिस प्रशासन वा एसडीएम जाम खुलवानें में जुटे हुए है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग पिछले सात घंटों से केशकाल घाट में जाम लगा हुआ था। फ़िलहाल एसडीएम वा पुलिस प्रशासन ने एक तरफ से आवागमन को शुरू करवा दिया है।

