*पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा केशकाल ने सौंपा ज्ञापन विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा सीधे करेंगे मुख्यमंत्री से चर्चा*

*पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा केशकाल ने सौंपा ज्ञापन विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा सीधे करेंगे मुख्यमंत्री से चर्चा*

केशकाल::

महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामना देने और अपनी मांगों को अपने प्रिय विधायक एवम विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम के समक्ष रखने पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा केशकाल ने विशेष मुलाकात की।

*प्रांताध्यक्ष केदार जैन* के नेतृत्व में अपनी मांगों के संबंध विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई जिस पर विधान सभा उपाध्यक्ष ने अपनी सहमति देते हुए जायज मांगों को मुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान करने का प्रयास करने की बात कही गई।मीडिया की मौजूदगी में संतराम नेताम ने सभी पदाधिकारियों एवम शिक्षको से सहर्ष मुलाकात की और कहा की हमेशा ही सरकार कर्मचारियों के हित में निर्णय लेती रही है और प्रतिबद्ध है।

जिलाध्यक्ष कौशल नेताम ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पुरानी पेंशन की घोषणा तो कर दी गई है किंतु इस पुरानी पेंशन का लाभ शिक्षा विभाग को छोड़कर के अन्य सभी विभाग को प्रथम नियुक्ति से दिया जा रहा है ।
*शिक्षा विभाग के 180000 एलबी संवर्ग* के शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ पूरी तरह से नहीं मिल रहा है ।क्योंकि एलबी संवर्ग के शिक्षकों का संविलियन 2018 में हुआ है इसलिए उनको पुरानी पेंशन का लाभ 2018 से ही दिया जाएगा ऐसा शासन प्रशासन का कहना है जिसके कारण एलबी संवर्ग के शिक्षकों की पूर्व की सेवा 0 कर दी गई है।

मीडिया प्रभारी सैयद शुएब अली ने बताया कि पूर्व सेवा गणना मोर्चा द्वारा समस्त संगठनों को एकजुट करते हुए प्रथम नियुक्ति से समस्त लाभ दिए जाने हेतु 14 फरवरी को 33 जिलों के कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा गया ।इसी कड़ी में 15 से 19 फरवरी तक सभी विधायकों को मोर्चा द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। आगामी 20 फरवरी को एक दिवसीय हड़ताल प्रत्येक जिला मुख्यालय में किया जाएगा जिसके लिए मोर्चा के सभी संगठन के पदाधिकारियों ने कमर कस ली है।

आज के इस ज्ञापन कार्यक्रम में रोशन हिरवानी,शफीक भारती,बलराम नाग , रामसिह मरापी,सदाराम चतुर्वेदानी,प्रभु केमरो,मोइन बाबा, राकेश सिवना,अमित मंडावी, छबी नाग, शेख अज़ीम,भूपेश नाविक,लक्ष्मण पोयाम,मनोज सक्सेना,तुलसी गुप्ता,दिनेश नाग ,लंबोदर ठाकुर, छबीसाहू,बाबूलाल व अन्य सम्मिलित हुए।

Leave a Comment

और पढ़ें