*केशकाल सायकल वितरण का* *कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न*

*सायकल वितरण का* *कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न* केसकाल। सरस्वती सायकल योजना अन्तरगत हाईस्कूल कोहकामेटा मे आज 28 बच्चों को नि शुल्क सायकल वितरण किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि चमरा राम मन्डावी ग्राम
पटेल और अध्यक्षता शंकर कुंजाम भूतपूर्व सैनिक व विशेष अतिथि सरपंच श्रीमती रामेंशवरी नाग , उप सरपंच विजय नाग, वार्ड पंच मीरा नाग, महेश नेताम ,गणपत नाग,तिलक नाग, भीखम नाग, अभी मन्यु आदि उपस्थित रहे। प्रारम्भ में सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वागत भाषण देते हुए प्राचार्य शोभाराम सिन्हा ने कहा शासन की इस योजना से आज हजारो बच्चे दूर घर सायकल मे सवार होकर स्कूल पहुंचते है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से प्रति वर्ष बच्चों को इस योजना का लाभ मिल रहा है इसके लिए हम शासन के आभारी है। सभा मे शंकर कुंजाम ने बच्चो को नशा पान से दूर रहने की सलाह दी। तिलक नाग ने अपने शिक्षक जीवन के बारे मे बताया। गनपत नाग ने भी बच्चो को बोर्ड परीक्षा मे अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने की शुभकामनाए दी। उप सरपंच महोदय विजय नाग ने कहा बच्चो को पूरे लगन से परीक्षा की तैयारी करना होगा आगामी डेढ माह मोबाईल और टीवी से दूर रहकर केवल परीक्षा की भरपूर तैयारी करनी है। सरपंच रामेश्वरी नाग ने बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिए सरकार की सराहना की। अंत मे मुख्य अतिथि चमरा राम अपना विचार रख कर हाईस्कूल भवन निर्माण हेतू माननीय मुख्य मंत्री जी और आदरणीय विधायक जी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया और इस कार्य मे जनपद अध्यक्ष, सरपंच और पंच गणो को बधाई देकर जल्द ही भवन की शुरुआत की मांग की। ताकि बच्चो को नये भवन का पूर्ण लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम स्थल मे काफी संख्या मे ग्रामीण जन, माध्यमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक एल डी दुबे, प्राथमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक धरम सिंह नेताम, व्याख्याता बिंदिया अग्निहोत्री, किरण जैन, सतीला उइके उपासना गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लोकेश गायकवाड ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें