*बडे बुढों की सजी क्लास पढाया गया अ- आ , इ – ई की पाठ तथा सीखाया गया गिनती* ….

*शाला के शताब्दि एवं अलंकरंण समारोह में*—-

*बडे बुढों की सजी क्लास पढाया गया अ- आ , इ – ई की पाठ तथा सीखाया गया गिनती* ….

इमरान पारेख कि खबर

केशकाल | नन्हे बच्चों के क्लास में लगी बडे बुढों की क्लास और उन्हे पढाया गया अ – आ , इ – ई का पाठ तथा सिखाया गया एक ऐकम एक – ऐक दुआ दू की गिनती । बडे ही उत्साह उमंग से बच्चे बनकर जमीन मे बैठ पढाई किया तथा गुरूजी से खाया मार , मौका था अपने परमप्रिय जनपद स्कूल के सौ वर्ष पूरा होने पर आयोजित शाला शताब्दी एवं अलकरंण समारोह का । जंहा आने वाले पूर्व विद्यार्थी बहुत लंबे समय बाद मिलने वाले अपने सहपाठी साथियों से बांह फैलाये सीने से लगाकर भावविभोर होकर अपने सहपाठी साथियों से मिलते हुये कुशलता पूछकर बचपन की यादों को फिर से ताजा करते रहे। केशकाल जनपद स्कूल के भुतपूर्व विद्यार्थी पूरे उत्साह पूर्वक दिन भर पूरे आयोजन मे भागीदार बनकर अंत में चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना – कभी अलविदा न कहना कभी अलविदा न कहना का गीत गुनगुनाते फिर मिलते रहने का वादा करते बिदा हुये ।
यंहा पर आप सबको मालूम हो की 1922 में प्रारंभ हुये जनपद प्राथमिक स्कूल का वर्ष 2022 में सौ वर्ष पूर्णं होने पर इस स्कूल के पूर्व विद्यार्थी रहे एवं वर्तमान में नगर पंचायत केशकाल के अध्यक्ष पद पर आसीन रोशन जमीर के द्वारा आयोजित किये गये आयोजन में बहुत बडी संख्या में पूर्व विद्यार्थी बडे उत्साह से दूर दूर से पधारकर आयोजित आयोजन को गरीमामय बनाते आयोजन के मुख्य उद्देश्य को सफल सार्थक बनाया ।
शाला के पूर्व सेवानिवृत्त वयोवृद्ध शिक्षक पदियाराम , कैलाश देवांगन कमला बहिन जी बिमला बहिन जी के आतिथ्य में आरंभ हुये कार्यक्रम में विधायक संतराम नेताम एवं शाला मे 1937 में कक्षा
पहली पढने वाले 90वर्ष के वयोवृद्ध असद अली , लगभग 75 वर्ष के प्रतिष्ठित ठेकेदार कानमल जैन तथा शाला के विद्यार्थी रह चुके पूर्व विधायक संतोष बाफना,पूर्व विधायक कृष्णकुमार ध्रुव शाला के प्रतिभाशाली विद्यार्थी रहे रायपुर में रहने वाले प्रोफेसर प्रदीप अग्निहोत्री ,प्रतिष्ठित उद्योगपति सुरेश बागमार , हेमंत सोनी , प्रतिष्ठित व्यवसायी मानिकचंद जैन , पदम बागमार,हनीफ खेमांणी,करीम मेमन , पवन तातेड ,सलीम मेमन प्रतिष्ठित ठेकेदार अरसद अली शासकिय सेवा में उच्च पद पर पदस्थ रह चुके दिनेश शर्मा वर्तमान समय मे एस डी एम के पद पर पदस्थ सोनित मेरिया,सी.एम.ओ. पवन मेरिया सहित सैकडों सैकडों की संख्या में पूर्व विद्यार्थी बडे उत्साह शामिल हुये ।
शाला के सौ वर्ष पूर्ण होने पर केक काटकर पूर्व विद्यार्थियों ने बडे हर्षोल्लास के सांथ शाला का जन्म दिन भी मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर एवं पूर्व विद्यार्थी सगीर अहमद कुरैशी , विनोद अग्रवाल ,राजू राठी ने आयोजन में सहभागी बने पूर्व विद्यार्थियों
को शाल श्रीफल देकर अलंकरंण स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद व्यक्त किया।
आयोजन की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते ऐतिहासीक स्कूल के गरीमा को बनाये रखते स्कूल को सर्वसुविधायुक्त बनाकर फिर से उन्नत करने की आवश्यकता पर बल दिया ।लोगो ने आयोजन की दिल खोलकर सराहना करते रहे वंही प्रबुद्ध जन आयोजित आयोजन में मिले आनंद को उपलब्धिदायक बनाते हुये सफल आयोजन को सार्थक बनाने हेतु मिलजुलकर प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दे रहे हैं ।

Leave a Comment

और पढ़ें