*थाना कोंडागांव द्वारा आरोपी दुगेर्श कोरार्म को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।*

* *कोण्डागांव पुलिस ने हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार।*

* *दिनांक 20.12.22 को ग्राम कुसमा में हुई थी चेरगुराम कोरार्म की हत्या।*

* *थाना कोंडागांव द्वारा आरोपी दुगेर्श कोरार्म को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।*

दिनांक 20.12.2022 को प्राथिर्या श्रीमति फगनी कोरार्म पति स्व0 चेरगूराम कोरार्म, उम्र 50 वर्ष, निवासी कुसमा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि, दिनांक 20.12.2022 को वह अपने परिवार के साथ गांव में जगदीश कोरार्म के घर हो रहे शादी समारोह में गई थी। शादी में उसके पति चेरगूराम कोरार्म ने बहुत अधिक शराब पिया हुआ था। घर पर उसका बेटा दुगेर्श कोरार्म अकेला था। शराब के नशे मे जब चेरगू राम अपने घर गया तो उसके बेटे ने चेरगूराम को कहा की तुम रोज शराब पी करके आते हो। इसी बात को लेकर दोनो के बीच धक्का मुक्की होने लगा। दुगेर्श ने चेरगूराम को दिवाल पर धक्का देकर गिरा दिया एवं पास मे रखे कुल्हाडी उठाकर दुगेर्श ने चेरगूराम के कान के पास जोर से मारकर चोट पहुंचा दिया जिससे अत्यधिक खून निकलने लगा।

चेरगूराम कोरार्म को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल कोण्डगांव ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। प्राथिर्या के रिपोर्ट के पर आरोपी दुगेर्श कोरार्म के विरूध्द *थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 475/2022 धारा 302 भादवि* कायम किया गया। मामले की गंभीरता को देखते कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल (भा0पु0से0) द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश से एडीशनल एसपी श्री शोभराज अग्रवाल के मागर्दशर्न एवं एसडीओपी श्री निमितेश सिंह के पयेर्वेक्षण में घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी दुर्गेश कोर्राम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लकडी का बेट लगा कुल्हाडी एवं फावडा और मृतक चेरगूराम कोरार्म के खून लगे हुए गमछा को जप्त किया गया है। *आरोपी दुगेर्श कोरार्म पिता चेरगूराम कोरार्म, उम्र 23 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी कुसमा, बडेपारा* को माननीय न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया।

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक भीमसेन यादव थाना प्रभारी कोंडागांव, उप निरीक्षक आंनद सोनी एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें