
*लोकेशन: नारायणपुर*
इमरान पारेख कि खबर
स्लग- जान जोखिम में डाल माईनिंग कंपनी में कार्य कर रहे ग्रामीण को अब कंपनी कर रही अनदेखी।
– नारायणपुर जिला के आमदई मे निको माइनिंग खदान संचालित है, जहां से लौह अयस्क खनन व परिवहन किया जाता है। माइनिंग क्षेत्र घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है जहां माओवादियों द्वारा माइनिंग कंपनी के खदान को चालू होने से रोकने के लिए कई अड़चनें उत्पन्न किए गए थे, नक्सलियों ने कई आई ई डी ब्लास्ट किए, वही कई वाहनों व मशीनों में आगजनी किए साथ ही सुरक्षा बल के जवानों पर हमला किए इसके अलावा नक्सलियों के द्वारा माइनिंग में कार्य कर रहे कर्मचारी के साथ मारपीट भी किए जाने की बात निकल कर सामने आ रही है। बड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षा बल के जवानों व ग्रामीणों के सहयोग से अब निको माइनिंग कंपनी का आमदई में लौह अयस्क खनन व परिवहन कार्य शुरू हो पाया है।
वीओ 01- तीन किलोमीटर दूर आमदई खदान से लगे ग्राम मुंडा टिकरा के ग्रामीणों का आरोप है कि निको माइनिंग कंपनी के शुरुआती दौर सन 2006-07 से ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर माइनिंग कंपनी में वृक्षों की कटाई, सड़क निर्माण में कार्य करना, माइनिंग एरिया के लिए फेंसिंग जैसे कार्य करते थे। कार्य करने के दौरान नक्सली कभी भी आ धमकते थे व ग्रामीणों को कंपनी में कार्य नही करने के लिए कहते थे। नक्सलियों का कहा ना मानने पर जान से मारे जाने का भय बना रहता था। कार्य करने के दौरान कभी भी नक्सलियों के द्वारा जानलेवा हमला होने का भय सताता रहता था। बावजूद ग्रामीण अपनी जान की परवाह किए बिना निको माइनिंग कंपनी के लिए शुरुआती दिनों में लगातार कार्य किए। वही अब कंपनी का खदान पूर्ण रूप से शुरू होने के बाद माइनिंग कंपनी ग्राम व ग्रामीणों को अनदेखा कर रहा है। ना तो युवाओं को रोजगार दे रहा है और ना ही ग्राम में मूलभूत सुविधा उपलब्ध करा रहा है।
वीओ फाइनल – ग्राम मुंडा टिकरा के ग्रामीण अमर सिंह ने बताया बीते कुछ वर्ष पहले वह माइनिंग कंपनी में वृक्षों की कटाई व सड़क निर्माण में कार्य करता था। एक दिन अचानक नक्सली आ धमके व कार्य नहीं करने की चेतावनी देते हुए मारपीट किए, उसके बाद जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिए। नक्सलियों ने अमर सिंह के साथ बुरी तरह मारपीट की जिसके चलते वह 8-10 दिनों तक जख्मी हालत में बिस्तर में पड़ा रहा।अमर सिंह का कहना है शुरुआती दौर में अपना जान जोखिम में डाल नक्सलियों का मार झेल कर कंपनी में कार्य किया,वहीं अब रोजगार मांगने कई दफा कंपनी प्रबंधन के पास गया परंतु कंपनी के द्वारा रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। माइनिंग कंपनी बाहरी लोगों को लाकर रोजगार दे रही है वही हमें अनदेखा कर रही है। जिसे देखकर व पुरानी घटनाओं को याद कर हमारा दिल दुखता है। अमर सिंह की पत्नी बीती घटनाओं को याद कर व कंपनी के द्वारा अनदेखी किए जाने को लेकर उदास हो जाती है।
वही पूरे मामले पर कंपनी प्रबंधन एच एन झा कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बचते नजर आए व मौखिक रूप से अमर सिंह व ग्रामीणों के आरोप को झूठा बताया।

