

इम्तियाज़ मेमन कि खबर
केशकाल वि.खं. स्तर अंतर्गत ग्राम पंचायत खुटपदर में ग्राम अमोड़ा के विशाल मैदान में दिनांक-8/11/22 से 10/11/ 22 तक त्रिवदिवसीय वि.खं.स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक-2022-23 का शुभारंभ देवचंद मातलाम अध्यक्ष जिला पंचायत-कोण्डागांव के मुख्य आतिथ्य, सगीर अहमद कुरैशी(सदस्य, राज्य उर्दू अकादमी बोर्ड, छ.ग.शासन) की अध्यक्षता, रतिराम मरकाम- ज.पं सदस्य, हीरासिंह नेताम- सरपंच-ग्रा.पं.खुटपदर, संगीता नेताम सरपंच-सिंगनपुर, श्रीमती सुरेखा मरकाम-सरपंच-बेड़मा, श्रीमती महेश्वरी हिड़को-सरपंच- बटराली, सुकलूराम मंडावी,सरपंच-मस्सुकोकोड़ा, श्रीमती आशोबाई मरकाम-सरपंच-पीपरा, ओमप्रकाश मरकाम-सरपंच-डोहलापारा रमेश नेताम- अध्यक्ष सचिव संघ, जगेश पटेल-कार्यकर्ता तोड़ासी, राजमन मण्डावी-सरपंच पति-डुंडाबेड़मा, पंकज नाग -पार्षद- न.पं.केशकाल सहित विभिन्न ज.पं. सदस्यों , विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, विभिन्न ग्राम पंचायतों के राजीव मितान युवा क्लब के अध्यक्षों, के विशेष आतिथ्य में खेल आयोजन के प्रथम दिवस का शुभारंभ हुआ!!
आज प्रथम दिवस में 9 जोन के सैकडों प्रतिभाशाली महिला पुरूष खिलाड़ियों ने- 100 मी.दौड़, रस्सा खींच, लंबी कूद, लंगड़ी दौड़, कबड्डी की प्रतियोगिताओं में अपनी उत्साहजनक सहभागिता दर्ज की!!

