
*पीढ़ापाल में जोन स्तरीय छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया*

जिला कोंडागांव ब्लॉक बड़ेराजपुर के पीढ़ापाल में दिनांक 17 से 18 अक्टूबर तक को छत्तीसगढ़ पारंपरिक ओलंपिक खेलों का 8 ग्राम पंचायत का जोन स्तर आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव व जनपद अध्यक्ष प्रेमशीला मंडावी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी योजना है जो कि प्रतिभागियों को पंचायत स्तर,जोन स्तर, ब्लॉक स्तर, संभाग स्तर से राज्य स्तर तक खेलने का मौका के साथ ही खेल से शारीरिक स्वास्थ्य में भी फायदा मिलता है।इस दौरान विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जैसे कि गिल्ली डंडा, पुगड़ी,पिटुल,संखली,लंगड़ी दौड़,कबड्डी, खो-खो,रस्सा खींच,कंचा, बाटी, बिल्लस,लंबी कूद,गेड़ी दौड़,भंवरा,100 मीटर दौड़ कुल 14 प्रकार का खेल शामिल रहा जिसमें ग्राम पंचायत स्तर के 18 वर्ष,18 से40 वर्ष,40 से अधिक वर्ष के बच्चे,पुरुष व महिलाओं ने भाग लिया।बता दें कि यह प्रतियोगिता में विजयी हुए प्रतिभागियों को ब्लॉक स्तर के लिए चयन किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में ग्रामीणों व प्रतिभागियों ने आनंद के साथ बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते नजर आए वहीं सभी विजेता प्रतिभागियों तथा टीमों ईनाम रखा गया था।
इमरान पारेख कि खबर
*इस दौरान ये रहे मौजूद* –
इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच सुरेश मरकाम,पीढ़ापाल सरपंच अनिता शोरी,बड़बत्तर रामजी मंडावी,हरवेल सरपंच सनबती,गम्हरी रेखा मरकाम, जोडेकेरा सरपंच कमला मंडावी, बालेंगा सरपंच मनकी मरकाम, तितरवंड सरपंच नोहरु मरकाम,राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष अमरलाल मंडावी,ढोंडरा अध्यक्ष राम कुमार, तितरवंड अध्यक्ष राजेश, गम्हरी अध्यक्ष हेमंत मरकाम, बड़बत्तर अध्यक्ष सुखदास नेताम,जोडेकेरा अध्यक्ष शोभीराम मरकाम सहित जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि चरण मंडावी,जनपद सदस्य बुधसन नेताम, सरपंच प्रतिनिधि मन्नू शोरी सहित ग्राम प्रमुखों व जनप्रतिनिधियों व प्रतिभागी, ग्रामीण मौजूद रहे।
*विजेताओं के नाम इस प्रकार* –
बता दें कि इस ओलंपिक खेलों में कई प्रकार का खेल हुआ इसमें महिला कबड्डी 18से 40 वर्ग में प्रथम स्थान ढोंडरा द्वितीय जोडेकेरा,महिला 6से 18 प्रथम जोडेकेरा, द्वितीय गम्हरी,40से अधिक प्रथम बालेंगा द्वितीय पीढापाल,पुरूष कबड्डी 18 से 40 वर्ग में प्रथम स्थान बड़बत्तर, द्वितीय जोडेकेरा,पुरूष वर्ग खो -खो 18से40 वर्ग प्रथम स्थान हरवेल द्वितीय जोडेकेरा,लंगड़ी दौड़ महिला18से 40 वर्ग में प्रथम स्थान जोडेकेरा द्वितीय हरवेल,लंगड़ी दौड़ महिला 18से कम प्रथम स्थान हरवेल द्वितीय गम्हरी, लंगड़ी पुरुष18से40 में प्रथम स्थान पीढ़ापाल द्वितीय जोडेकेरा,लंगड़ी18 से कम प्रथम स्थान गम्हरी द्वितीय हरवेल, रस्सा खींच महिला18से कम में प्रथम स्थान बालेंगा द्वितीय हरवेल, पुरुष18 से40 वर्ग में प्रथम स्थान हरवेल द्वितीय गम्हरी,पिटुल पुरुष 8से 40 वर्ग में प्रथम स्थान बड़बत्तर द्वितीय जोडेकेरा,महिला 18से कम वर्ग में प्रथम बालेंगा द्वितीय जोडेकेरा, एक खेल लंबी कूद 18से 40 पुरुष वर्ग में प्रथम प्रेमलाल बालेंगा द्वितीय सुकदास हरवेल, महिला वर्ग प्रथम स्थान नरसों जोडेकेरा द्वितीय बैजनतीन,बालक गेड़ी दौड़ दिनेश कुमार व साहिल, बालिका गेड़ी दौड़ पूर्णिमा व रीना,पुरूष गेड़ी दौड़ फूलदास व मयाराम, महिला गेड़ी दौड़ में भवानी,कुमारी,सरिता, सहित अन्य सभी में प्रतिभागी विजयी रहे।

