छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक खेल के दौरान घायल हुई महिला की हुई मौत

छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक खेल के दौरान घायल हुई महिला की हुई मौत

–रायपुर के MMI अस्पताल में चल रहा था उपचार–

–कबड्डी खेलने दौरान गिरकर हुई थी घायल–

रामकुमार भारद्वाज

कोण्डागांव :- जिले के ग्राम मांझीबोरंड निवासी शांति मंडावी पति उमेश मंडावी उम्र 31 वर्षीय की गांव में ही चल रहे छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक खेल में कबड्डी खेलते हुए गिरकर घायल हो गई थी । जिनकी रायपुर के MMI अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई ।

जानकारी के अनुसार कल 14 अक्टूबर शुक्रवार को ग्राम
मांझीबोरंड में छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया था । इस आयोजन में मृतिका शांति नेताम ने भी भाग लिया, और वह कबड्डी खेलने के दौरान गिरकर घायल हो गई । थोड़ी देर बाद वह बेहोश होने के चलते परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल लाया , जहा से उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया । रायपुर के MMI अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई ।

परिजनों के अनुसार अभी तक मृतिका के शव का पोस्टमार्टम नही हो पाया है। पोस्टमार्टम बाद मृतक के शव को गृह ग्राम लाया जाएगा ।

Leave a Comment

और पढ़ें