नारायणपुर NH जाम, घण्टो की समझाइश के बाद यातायात बहाल।

*दिनांक* 14/10/2022
इमरान पारेख कि खबर
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मध्यानभोजन रसोइया संघ ने किया नारायणपुर NH जाम, घण्टो की समझाइश के बाद यातायात बहाल।
नारायणपुर: नारायणपुर कोंडागांव व नारायणपुर ओरछा मुख्यमार्ग गढ़बेंगाल चौराहा में आज रसोईया संघ के धरना प्रदर्शन के चलते घण्टो यातायात व्यवस्था बाधित रही है। मध्यानभोजन रसोइया संघ के धरना प्रदर्शन के चलते सुबह 07 बजे से ही सभी परिवहन गाड़ियों, यात्री बसों के साथ साथ स्कूल बस व दुपहिया वाहनों के चक्के थमे रहे। मौके पर पहुचे जिला अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर सुमित बघेल व जिला पुलिस के अधिकारी sdop लोकेश बंशल व थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग की समझाईस व सूझबुझ के चलते घण्टो बाद आंदोलनरथ रसोइया संघ के सदस्यों ने नर्मता दिखाते हुए यातायात अवरोध को बहाल किया जिसके बाद सभी वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से आरम्भ हो पाई है। रसोइया संघ के सदसयो ने लिखित रूप में ज्ञापन जिला अधिकारी को सौपा है।
मीडिया को दिए जानकारी में आंदोलनकारी रसोइया संघ के सदस्यों ने मांगों को पूर्ण करने की मांग सरकार के समक्ष रखी है साथ ही मांगे पूरी नही होने पे विधानसभा घेराव व उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
रसोइया संघ के तीन सूत्रीय मांगों में 1.नियमितीकरण
2. वेतन विसंगति दूर करना 3. बेवजह छटनी पर रोक

Leave a Comment

और पढ़ें