
*इमरान पारेख मोबाईल नम्बर 7389472222जिला कोंडागांव*
*मरीजों को फल वितरण कर खुशियों के साथ मनाया गया जश्ने ईदमिलादुन्नबी*

*फरसगांव* :- फरसगांव नगर के मुस्लिम समाज द्वारा पैगम्बर साहब का जन्मदिन बड़े ही खुशी व आपसी भाई चारे के साथ मनाया व अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया व उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ हो इसकी कामना किए ।
वीओ :- कोण्डागांव जिले के फरसगांव नगर में मुस्लिम समाज द्वारा पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के जन्म दिवस के अवसर पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार धूम धाम से मनाया गया । 9 अक्टूबर को सुबह साढ़े आठ बजे मस्जिद से जुलूस मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें मुस्लिम समाज के बच्चे, बूढ़े, जवान सभी वर्ग के लोग जुलूस में शामिल हुए । मस्जिद से जुलूस पूरे नगर का गस्त करता हुआ वापस मस्जिद पहुंची, जहाँ मस्जिद के इमाम मोमिन मौलाना ने परचम कुशाई कर देश की अमन शांति की दुआ मांगी। वही जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समुदाय के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में मरीजों को फल वितरण किया व उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ होने की कामना की । इस दौरान मस्जिद के मौलाना मोमिन साहब, मुफ़्ती मशीहुद्दीन, हाजी मोहम्मद आसिफ मेमन, अब्दुल रहमान, शाहिद रजा, मो. सलीम असरफी, अब्दुल लतीफ़ मेमन, सहित मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे ।

