
*नारायणपुर ब्रेकिंग* इमरान पारेख कि खबर
*स्थान* नारायणपुर
*संपर्क* 7389472222
*दिनांक* 08/10/2022
नारायणपुर के ग्राम धनोरा में 3 अज्ञात नकाबपोश लोगो ने घर से निकाल कर टंगिया से वार कर के की 55 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टर्माटम हेतु जिला अस्पताल किया रवाना। 
नारायणपुर: मामला नारायणपुर के ग्राम धनोरा का है जहां बाइक में आए तीन नकाबपोश लोगों ने 55 वर्षीय बुजुर्ग आयतू राम की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। घटना कल देर शाम 6 से 07 बजे की बताई जा रही है जब मृतक के परिचित के घर मे नया खानी का त्योहार मनाया जा रहा था। तभी बाइक में सवार होकर आए तीन लोगो ने बुजुर्ग आयतू राम को घर से बाहर निकाला और धार धार कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए। घटना से सहमे परिवार के लोगो ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची ओर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल रवाना कर दिया है और आपसी रंजिश व नक्सल हत्या जैसे एंगल से जांच में जुट गई है। परिवार के लोगो ने बताया है की बाइक में सवार होकर तीन नकाब पोश लोग शराब मांगने के बहाने पहले मृतक आयतू राम गए जहाँ से जानकरी मिलने पर वारदात स्थल आयतू के परिचित महंगू राम के घर पहुचे ओर अचानक से घर से बाहर निकाल के आयतू को मौत के घाट उतार दिया है।

