केशकाल के कांग्रेस नेता यासीन मेमन प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस के लिए हुए निर्वाचित*

*केशकाल के कांग्रेस नेता यासीन मेमन प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस के लिए हुए निर्वाचित*
इमरान पारेख कि खबर
केशकाल शहर में अपनी अलग पहचान बना चुके कांग्रेस पार्टी के युवा नेता वर्तमान नगर पंचायत केशकाल के पार्षद यासीन मेमन छत्तीसगढ़ में हुए युवा कांग्रेस चुनाव में प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस के पद पर निर्वाचित हुए है।उनके इस निर्वाचन से केशकाल के युवाओं में एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष देखा गया बस्तर संभाग में सबसे ज्यादा मतों से निर्वाचित होने वाले प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस बने, प्रदेश में मतों के अनुसार उनका नौवें स्थान पर नाम है ।पिछले कुछ सालों में यासीन मेमन ने नगर क्षेत्र ,विधानसभा क्षेत्र ,एवं कोंडागांव जिले में अपनी एक अलग छवि बनाई है एवं तेजी से पार्टी लेवल पर आगे बढ़े हैं नगर पंचायत केशकाल के पार्षद बनने के बाद अपने वार्ड में उन्होंने अपनी सक्रियता के चलते वार्ड वासियों का दिल जीता है, नगर क्षेत्र में उनकी एक अलग ही छवि है यासीन मेमन के प्रदेश महासचिव बनने पर केशकाल के लोकप्रिय विधायक श्री संतराम नेताम, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ श्री अमीन मेमन ,श्री यूनुस पारेख मंडी उपाध्यक्ष केशकाल, सगीर अहमद कुरेशी प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेश, नरेंद्र जैन उपसरपंच कोरगांव ग्राम पंचायत, श्री पंकज नाग प्रदेश संयोजक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस श्री जुनैद पारेख वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला सचिव मुस्लिम यूथ विंग, केशकाल नगर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें