
नवरात्रि में एक ओर गरबा का उत्साह दूसरी ओर बेहतर झांकी बन रहा आकर्षण का केंद्र
इमरान पारेख कि खबर
केशकाल – देश भर में नवरात्रि का उत्साह बना हुआ है जहां जगह जगह पर रास गरबा का आयोजन समिति सदस्यों द्वरा करवाया जा रहा इसी तारम्य में केशकाल नगर में 12 मोड़ो के घाट में तेलिन सती माता मंदिर के सामने विशाल माता की प्रतिमा विराजित किया गया है वही नगर के 3 वार्डो में भी माता की प्रतिमा विभिन्न समितियों द्वरा विराजित किया गया है , इस बीच केशकाल नगर 10 युवतियों ने बाजार पारा में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर आकर्षण का केंद्र बने हुए है जहां माता की प्रतिमा विराजित किया गया है साथ ही प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिता भी करवाया जा रहा , वही प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष नए कलेवर में बरपारा मे शीतला मंदिर प्रांगण में भी भव्य रास गरबा का आयोजन करवाया गया है वही विगत 20 वर्ष से अधिक समय से मा शारदा मानस परिवार द्वरा भी भव्य तैयारी के साथ कार्यकम आयोजित किया जा रहा है , पंचमी के पॉवन अवसर पर शिवमन्दिर परिवार द्वरा विशाल भण्डारा के आयोजन के साथ ही विभिन्न महिलाओ द्वरा माता के 9 रूपों की झांकी भी प्रस्तुत किया साथ ही तीन युवती खुसबू गांधी , खुशबू राठी , कुसुम जैन द्वरा प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कर कार्यक्रम को सफल बना रहे है शिव मंदिर केशकाल ने आगामी वर्ष हेतु पूरे नगर को जोड़ने हेतु बेहतर प्रयास करने के लिए आगामी वर्ष बेहतर कोरियोग्राफर बुला महिलाओं को डांडिया शिखने का घोषणा भी किया है शिव मंदिर परिवार के व्यवस्थापक विजय अग्निहोत्री ने बताया कि नव रात्रि के 9 दिन नगर के सम्पूर्ण परिवार घरों से निकल उत्साह के साथ इस बार कार्यक्रम में जुड़े है कोरोना का 2 वर्ष परेशानियों से भरा रहा किन्तु इस वर्ष युवाओ के जोश के साथ भव्य आयोजन किया गया है साथ ही घर की महिलाओं द्वरा भी मनोरंजन हेतु भी ख़ुर्शी दौड़ सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा जहा नगर के समस्त नागरिकों को आमंत्रित किया जाता है

