
*इमरान पारेख कि खबर
*
*केशकाल@* अधिवक्ता अशफाक अहमद कुरैशी को केशकाल तहसील क्षेत्र के लिए छ.ग. शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा नोटरी नियुक्त किया गया है। श्री कुरैशी के नोटरी पद पर नियुक्ति से केशकाल अंचल के साथ-साथ शहर के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। अपनी नियुक्ति पर अधिवक्ता अशफ़ाक अहमद कुरैशी ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में विभिन्न न्यायालयों में नोटरी संबंधी कार्य हो या आय प्रमाण पत्र व शपथ पत्र, इकरार नामा आदि के लिए नोटरी की आवश्यकता आम लोगों को पड़ती रहती हैं, और काफी लम्बे इंतेजार के बाद मेरी नियुक्ति केशकाल नोटरी के लिए हुई है इसमें जरूरत मन्द लोगों की सेवा के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूँगा। साथ ही उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए छ. ग. शासन के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल व विधि एवं विधायी कार्य विभाग के केबिनेट मंत्री माननीय मोहम्मद अकबर व क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष माननीय सन्तराम नेताम के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता अशफ़ाक अहमद कुरैशी ने सिविल कोर्ट के सामने पुराना तहसील आफिस प्रांगण में अस्थाई रूप से बैठकर नोटरी कार्य प्रारंभ कर दिया है।

