
केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द खुलेगा ब्लड बैंक–नीलकंठ टेकाम
केशकाल/महफूज़ अली/25जून 2026–केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना एवं मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर डीके बिसेन से भर्ती मरीजों को दिये जा रहे ट्रीटमेंट के बारे में जानकारी ली एवं नवीन निर्माण हुए ऑपरेशन थिएटर कक्ष का भी निरीक्षण कर विस्तृत जानकारी ली।केशकाल हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के द्वारा ब्लड बैंक बनवाने की मांग की गई थी जिस पर विधायक ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर से चर्चा करने के बाद कहा कि जुलाई अगस्त महीने तक केशकाल में ब्लड बैंक की व्यवस्था करवा देंगे इसके लिए जिस प्रकार का भी प्रयास करना पड़े हम करेंगे।

