
केशकाल/महफूज़ अली/2मार्च2026–केशकाल नगर क्षेत्र अंतर्गत दारू की दुकान में इन दिनों पुलिस विभाग ज्यादा दारू ले जाने वालों के ऊपर कड़ी नजर बनाकर रखी हुई है। 10–15पौवा शराब विशेष कार्यक्रम में उपयोग करने ले जा रहे लोगों पर भी पुलिस विभाग कार्यवाही कर रही है।आबकारी विभाग का काम अब पुलिस विभाग करता नजर आ रहा है। दारू से जुड़ी कार्यवाही में आबकारी विभाग नदारत नजर आ रहा है जबकि ज्यादातर केस पुलिस विभाग के द्वारा बनाए जा रहे हैं लोगों का मानना है कि दारू की दुकान के सामने आबकारी विभाग के सिपाहियों को होना चाहिए जबकि दुकान के सामने अक्सर पुलिस विभाग के लोग कार्रवाई करते नजर आते हैं आबकारी विभाग के ऊपर सवालिया निशान लग रहा है। आबकारी विभाग का कार्यालय केशकाल में होने के बावजूद केशकाल क्षेत्र से आबकारी विभाग के कर्मचारी अधिकारी नजर नहीं आते है।वर्तमान में केशकाल में आबकारी विभाग में स्टाफ की कमी है।फिलहाल केशकाल आबकारी विभाग में एक आबकारी उप निरीक्षक एवं दो हेड कांस्टेबल की ही नियुक्ति है।
छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के अनुसार आप एक या दो बोतल शराब दुकान से खरीद सकते है लेकिन विशेष स्थिति में आप 24पौवा या 6बॉटल तक शराब की खरीदी कर सकते है।

