
केशकाल/सुमन गावड़े/24फरवरी2026–छत्तीसगढ़ सरकार ने 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जिसका उद्देश्य राज्य के विकास को गति देना है। इस बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं:
– *शिक्षा*: आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के अधोसंरचना उन्नयन के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान, स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, और बस्तर में एजुकेशन सिटी बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये का आवंटन।
– *कृषि*: कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपये, कृषि पंपों के लिए 5500 करोड़ रुपये का प्रावधान, और ऑयल पाम खेती के लिए 150 करोड़ रुपये।
– *स्वास्थ्य*: महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान, और आयुष्मान योजना के लिए 1500 करोड़ रुपये।
– *अधोसंरचना*: 70 नई सड़कों और 20 पुलों का निर्माण, और रायपुर में मेट्रो रेल परियोजना के लिए बजट प्रावधान।
– *युवा और महिला*: बस्तर फाइटर के लिए 1500 नए पदों का सृजन, और महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के तहत 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान
– केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने इस बजट को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने वाला बजट बताया है। केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं इस बजट को शानदार बजट बताया है जिसमें महिलाओं किसानों,एवं युवाओं के साथ सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को बजट पेश किया। बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही कृषि उन्नत योजना के लिए बड़ी घोषणा की गई है। सरकार ने किसानों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की है। वहीं, पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वन संरक्षण के लिए 913 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। इसके साथ ही नक्सलियों के गढ़ को एजुकेशन का हब बनाने का फैसला लिया गया है। विष्णुदेव साय की सरकार का यह तीसरा बजट है।
प्रतियोगी परीक्षा के लिए 35 करोड़ का प्रावधान।
वन विभाग में 1000 पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
विद्युत सुविधा के लिए 100 करोड़ का बजट।
बस्तर में बस सेवा के लिए विशेष घोषणा
206 गांवों को शहरों से जोड़ा जाएगा।
बस्तर और सरगुजा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज के लिए 50 करोड़ का प्रावधान
150 करोड़ की लागत से बनेंगे गोदाम
मेट्रो रेल के लिए भी बजट का प्रावधान
ऑयल पाम की खेती के लिए 150 करोड़ की घोषणा
बस्तर में नए मोबाइल टॉवरों के लिए अनुमति
वित्त मंत्री ने पांच नए मिशन की घोषणा की, हर मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
वनों के संरक्षण के लिए 913 करोड़ रुपये का प्रावधान
बस्तर विकास प्रधिकरण की राशि बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये
150 विद्यालयों के लिए 100 करोड़ रुपये की घोषणा
स्कूल भवन के लिए 123 करोड़ रुपये की घोषणा
साइबर क्राइम पर रोकथाम के लिए 5 नए थानों की घोषणा
जी राम जी योजना के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान
नारायणपुर-भैरमगढ़ सड़क योजना के लिए 28 करोड़ रुपये
सीएम सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान
घरेलू बिजली योजना के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान
पांच शक्तिपीठ के भ्रमण के लिए योजना, 5 करोड़ का बजट
ग्रामीण विकास-सडडक योजना के लिए 1700 करोड़ का प्रावधान
पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए 4000 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
सीएम ग्राम गौरव पथ योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान
रायपुर में 200 बिस्तर के अस्पताल की घोषणा
5 प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम खोले जाएंगे।
नमक के लिए 1 हजार करोड़ का प्रावधान
पेंशन के लिए 1400 करोड़
सयानगुडी को प्रदेश भर में विकसित किया जाएगा, 5 हजार करोड़ का प्रावधान
नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन के लिए 20 करोड़
अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए हॉस्टल-स्कूल निर्माण का अनुदान
OBC छात्राओं के लिए 200 सीट का हॉस्टल बने रायपुर में बनेगा
अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकारण के लिए 80 करोड़
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावास।
प्रवास आवासीय भवन के लिए बजट में प्रावधान
दीनदयाल उपाध्याय भूमि हीन मजदूरों के लिए 600 करोड़ का प्रावधान।
कृषक उन्नति योजना के लिए 10000 करोड़ का प्रावधान।
गन्ने की खेती करने वाले किसानों को 96 करोड़ का प्रावधान।
कृषि पंपों के लए 5500 करोड़ का प्रावधान।
पठार क्षेत्र में आलू के उत्पादन के लिए बजट का प्रावधान।
प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के लिए 5 करोड़ का प्रावधान।
डेयरी विकास के लिए 90 करोड़ का प्रावधान।
पशुओं को हरा चारा के लिए 10 करोड़।
नवा रायपुर -राजनांदगांव में इंडस्ट्रिएल कॉप्लेक्स के लिए 10 करोड़
छत्तीसगढ़ में 23 उद्योंगों की स्थापना होगी
भिलाई में व्यावसायिक परिसर के लिए 10 करोड़
नवा रायपुर -राजनांदगांव में इंडस्ट्रिएल कॉप्लेक्स के लिए 10 करोड़
बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन का निर्माण होगा
उद्योगों के बजट में तीन गुना वृद्धि, अनुदान के लिए 750 करोड़
खनिज ऑनलाइन 2.2 के लिए 35 करोड़
रायपुर में बनेगा मेगा परीक्षा केंद्र
रायपुर मठपुरैना दृष्टिबाधित शाला के लए 2 करोड़ 50 लाख
गिरौदपुरी मेले को अनुदान मिलेगा अब 50 लाख
मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना लागू होगी। 200 करोड़ बजट का प्रावधान। शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रू तक की इलाज के लिए डेढ़ हजार करोड़ का प्रावधान। 5 नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ का प्रावधान।
इंद्रावती में मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण के साथ 68 करोड़ की स्वीकृति की गई है। निशुलक बिजली योजना के लिए 354 करोड़ रुपये की घोषणा। महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान।
रानी दुर्गावती योजना का ऐलान, बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रू की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की 36 सड़कें शामिल की गई हैं।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बस्तर में सुरक्षा और विश्वास की ओर एक और बड़ी पहल की है। उन्होंने 1,500 बस्तर फाइटर्स के पदों का सृजनमें सुरक्षा और विश्वास की घोषणा की है।
कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ एवं, दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान। औद्योगिक विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट।
सड़क योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान।
वित्त मंत्री ने बताया कि मैनपाट और जशपुर के कोतेबेरा में पर्यटन स्थल के लिए प्रावधान। रायपुर में खाद लैब का निर्माण होगा। कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज बनेंगे। मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़ रुपये के लिए प्रावधान। प्रदेश में 250 महतारी सदन बनाए जाएंगे। इसके लिए 75 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
इंद्रावती में मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण के साथ 68 करोड़ की स्वीकृति की गई है। आयुष्मान योजना के लिए 1500 करोड़ रुपये की घोषणा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान।वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती होगी। बस्तर और सरगुजा में रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए प्रावधान किया जाएगा। राज्य में रेलवे लाइन का विकास किया जाएगा।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बस्तर- सरगुजा के लिए बस सेवा के लिए इस बजट में 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। निवेशकों को अनुदान के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ज्ञान और गति के बाद इस बार ‘संकल्प’ थीम पर बजट पेश कर रहे हैं।
S – समावेशी विकास
A – अधोसंरचना
N – निवेश
K – कुशल मानव संसाधन
A – अन्त्योदय
L – लाइवलीहुड
P – पॉलिसी से परिणाम तक
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम का आयोजन किया जा रहा है। इस तरह के आयोजन के लिए बजट में 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बस्तर में एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ का प्रावधान।
मंगलवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का तीसरा बजट पेश किया। नई विधानसभा में पहली बार बजट पेश किया गया। बजट में महिलाओं को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं।

