
अटैचमेंट,युक्तियुक्तकरण के नाम पर भ्रष्टाचार*
*जिला शिक्षा अधिकारी पर गंभीर आरोप__केदार जैन
महफूज़ अली/कोंडागांव–
कोंडागांव।छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा मे गुणवत्ता विकास के लिए युक्ति युक्त करण योजना लायी परन्तु इस योजना की आड़ मे विकास खंड से लेकर ज़िला शिक्षा कार्यालय तक खेला हो गया।विद्यालय मे 2008 का सैटअप न लागु कर किसी विद्यालय मे एक तो किसी मे पांच शिक्षक भी ज़िला शिक्षा अधिकारी की मेहरबानियों के चलते आज भी जिले के सभी विकासखंडो मे पदस्थ है।
वजह ज़िला स्तर पर हुई कॉनसलिंग के चलते विकास खंड से आयी गलत जानकारी को ज़िला शिक्षा अधिकारी ने सही ठहराते हुए ज़िला कलेक्टर और ज़िला पंचायत ज़िला कोंडागांव को गुमराह किया गया है यह आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश सयुंक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने कोंडागांव जिले मे हुए अनियमितता के लिए ज़िला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान को दोषी ठहराया है तथा कोंडागांव जिले मे अब तक पदस्थ ज़िला शिक्षा अधिकारियो मे सबसे कमजोर ज़िला शिक्षा अधिकारी कहा है।
उन्होंने बताया कि हाइस्कूल हायर सेकेण्डरी विद्यालयों मे भाषा विषय मे नियमानुसार 250 बच्चों पर दो विषय व्याख्याता रह सकते है.. लेकिन जिले मे दो.हायर सेकेण्डरी विद्यालय ऐसे है जहाँ 255 बच्चों को एक हीं शिक्षक पढ़ा रहा है। जो नियम विरुद्ध है। अगले क्रम मे एक व्याख्याता तो मौखिक आदेश से पुराने विद्यालय की शोभा बढ़ा रहीं है। वहीं युक्ति युक्त करण की कोंसलिंग मे दूरस्थ स्कूलों भेजे गए थे।उन्हें बाद मे लेनदेन कर एक हीं विद्यालय मे सड़क के किनारे पदस्थ कर दी गया है।
इसी क्रम मे ज़िला शिक्षा अधि. द्वारा एक शिक्षीका का वेतन रोक दिया गया है लेकिन बाकी का वेतन कैसे निकाल दिया गया समझ से परे है।
माकड़ी विकास खंड मे ऐसी हीं शिकायत मिली है ।इस प्रकार वर्तमान ज़िला शिक्षा अधिकारी का विद्यालय मे निरिक्षण शून्य हो चूका है। दिन भर कार्यालय मे बैठकर. आत्मा नंद विद्यालय मे शिक्षक भर्ती. जी पी एफ,पार्ट फाइनल,पदोन्नति, संलग्नी करण मे हीं समय व्यतीत हो रहा है।
केदार जैन ने आगे कहा कि- किसी विद्यालय मे किसी प्रकार की घटना पर भी गलती करने वाले कर्मचारी से लेन देन कर मामले को रफा दफा करने की जानकारी संघ को प्राप्त हुई है। यदि शीघ्र हीं उक्त महिला अधिकारी को अन्यत्र स्थानातरित नहीं किया जाता है तो संचालक, शिक्षा विभाग के सचिव, शिक्षा मंत्री व मुख्य मंत्री से भी मिलकर कोंडागांव मे हुए काले कारनामें का मामला उजागर शीघ्र हीं उजागर किया जाएगा।


