

केशकाल/महफूज़ अली/26जनवरी1:00pm–केशकाल घाट में तीन ट्रकों के आपस में टकरा जाने से जाम लग गया है।26 जनवरी का दिन होने के कारण हमालो के न मिलने से जाम खुलने में देर लग सकती है ।फिलहाल यात्री बसों को केशकाल से विश्रामपुरी होते हुए धमतरी रायपुर के लिए डायवर्ट किया जा रहा है कुछ घंटे लोगों को जाम में फंसा रहना पड़ सकता है ।अगर आप भी जगदलपुर से रायपुर या रायपुर से जगदलपुर की ओर केशकाल घाट होते सफर कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान और पहले केशकाल घाट की वर्तमान स्थिति का पता कर ले उसके बाद आगे का सफर जारी रखें।
केशकाल पुलिस थाना प्रभारी विकास बघेल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके है।एवं जाम खुलवाने का लगातार प्रयास कर रहे है लेकिन जाम खुलने में कई घंटों का समय लग सकता है।


