*केशकाल बाईपास पहले टू लेन की बननी थी लेकिन केशकाल विधायक के प्रयास से अब फोर लेन का बाईपास बनेगा।*

11किलोमीटर की बाईपास का लगभग 30%हिस्सा पहले hi बना दिया गया है।

केशकाल/21जनवरी/महफूज़ अली–केशकाल बाईपास निर्माण के लिए बड़ी-बड़ी मशीनों का आना शुरू हो गया है। कुछ दिनों पूर्व छत्तीसगढ़ के दुर्ग के एक बड़े ठेकेदार ने 280 करोड रुपए से केशकाल बाईपास निर्माण कार्य का ठेका प्राप्त किया है। अब ठेकेदार ने दो चैन माउंटेन मशीनों को भेजकर केशकाल बाईपास में सर्वे टीम के लिए रास्ता बनाने का काम शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में जल्द केशकाल बाईपास का कार्य तेज गति से शुरू हो जाएगा। पहले केशकाल बाईपास टू लेन की बननी थी।केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयास के बाद केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व केंद्र सरकार ने प्रस्तावित टू लेन को फोर लेन बाईपास बनाने का निर्णय लिया जिसके लिए लगभग 280करोड़ की राशि की भी स्वीकृति दे दी थी।केशकाल घाट जो कि बस्तर की बस्तर की लाइफलाइन है।जिससे होकर आसानी से दक्षिण भारत को भी जाया जा सकता है उसे फोरलेन बनाने का निर्णय लिया आने वाले कुछ सालों में केशकाल में फोरलेन बाईपास जल्द बनकर जनता के लिए खोल दी जाएगी ।


