
केशकाल/17दिसंबर/महफूज़ अली–केशकाल शहर से गुजरने वाली नेशनल हाईवे 30 की हालत जर्जर हो चुकी थी। रोड के खराब होने से धूल का गुबार पूरे शहर में फैल रहा था। जिससे व्यापारियों में आक्रोश उत्पन्न हो रहा था,विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम के सार्थक प्रयास से शहर से गुजरने वाली ढाई किलोमीटर की नेशनल हाईवे सड़क का कार्य का टेंडर रायपुर अभनपुर की कंपनी को मिलने के बाद लोगों में एक आस जगी थी कि जल्द ही अब केशकाल सड़क नवीनीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा, लेकिन 25दिन बीत जाने के बाद भी कार्य की प्रगति तेज ना होने से लोगों में निराशा देखने को मिल रही थी। लेकिन अब एक साथ तीन जगह पर ठेकेदार ने काम स्टार्ट कर दिया है पंचवटी से डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है जो कि अगले हफ्ते तक पंचवटी से बाजार (टाटा मारी) चौक तक डामरीकरण कार्य पूर्ण करने की बात ठेकेदार के द्वारा की जा रही है। वहीं शहर के बीचो-बीच रोड के किनारे लेबलिंग का कार्य भी मशीनों के द्वारा युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। वहीं बोरगांव गोल्डी ढाबा से खत्री निवास तक रोड उखाड़ कर उसमें गिट्टी सीमेंट का बेस करने का कार्य भी तेज गति से प्रारंभ कर दिया गया है आने वाले दिनों में यह कार्य और तेज होगा और केशकाल शहर वासियों को नई रोड की सौगात मिलेगी वहीं धूल के गुब्बारे से परेशान व्यापारियों को भी राहत मिलेगी।



